फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में काली देवी चौक के पास दर्दनाक घटना, युवक विकास की मौत के बाद परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

काली देवी चौक के समीप एक कार्यालय की पहली मंजिल से गिरने की घटना में बुरी तरह घायल युवक विकास की इलाज के दौरान मौत हो गई है। इससे पहले इसी हादसे में युवती रजनी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। अब विकास के परिजनों ने जिला नागरिक अस्पताल में पंचायत बुलाई और शव लेने से साफ इनकार कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि यह कोई साधारण हादसा नहीं, बल्कि मर्डर है। उन्होंने दावा किया कि विकास को धक्का देकर नीचे फेंका गया। पुलिस अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए वे शव नहीं लेंगे और पोस्टमार्टम भी तभी करवाएंगे, जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर ले। बता दें कि यह घटना करीब एक सप्ताह पहले हुई थी, जब शराब पार्टी के दौरान धक्का-मुक्की हुई और दोनों युवक-युवती खिड़की/छत से नीचे गिर गए थे। रजनी (21 वर्ष, कलानौर निवासी) की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि विकास (26 वर्ष, हांसी निवासी) को गंभीर हालत में हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने शुरुआत से ही इसे हादसा नहीं मानते हुए साथियों पर धक्का देने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें