फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार पहुंचे सुभाष बराला, कहा- पीएम मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर भाजपा चलाएगी सेवा पखवाड़ा, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, पौधारोपण व जनकल्याणकारी योजनाओं के होंगे प्रचार

हिसार। राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा कार्यों के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से देशभर में सेवा पखवाड़ा शुरू करेगी। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता विभिन्न सेवा, जनकल्याण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन तक पहुंचेंगे। हम जनता के बीच 2047तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर जाएंगे। 17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया जलाएंगे। भाजपा लोगों के बीच जाकर विकास कार्याें पर चर्चा करेगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। सुभाष बराला ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि सेवा पखवाड़े के दौरान रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण, जरूरतमंदों की सहायता और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सेवा महज एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन की कार्यसंस्कृति का मूल आधार है। प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, जनसेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी यात्रा है। सेवा पखवाड़े के माध्यम से कार्यकर्ता सेवा भावना को और मजबूत करने का संकल्प लेंगे। जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा कि 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा कार्यों को जिले में पूरी तन्मयता व निष्ठा से सफल बनाया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि इस मौके पर पूर्व चेयरमैन श्रीनिवास गोयल, मनदीप मलिक, पीयूष मेहता, सरोज सिहाग, राजकुमार इंदौरा व अजय गावड़ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें