फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में 24 को मनाएंगे सर छोटूराम जयंती, अच्छे कार्य करने वालों को करेंगे सम्मानित

नवीन दलाल Updated Sat, 22 Nov 2025 03:45 PM IST

जाट धर्मशाला के प्रधान संजीव कोहाड़ नंबरदार ने बताया कि जाट धर्मशाला सभा की ओर से 24 नवंबर को चौधरी सर छोटूराम की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्यातिथि होंगे। अध्यक्षता नलवा हलका के विधायक रणधीर पनिहार करेंगे। सातरोड़ के पूर्व सरपंच नरेश पूनिया विशिष्ट अतिथि होंगे। शनिवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रधान संजीव कोहाड़ नंबरदार ने बताया कि जयंती समारोह का न्योता देने के लिए पिछले एक सप्ताह से गांवों व शहर में संपर्क अभियान चलाया हुआ है।सभी समाज के लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। दीनबंधु सर छोटूराम किसानों के मसीहा थे। उन्होंने किसान वर्ग को उसकी जमीन का मालिकाना हक दिलाने का काम किया। उनके कारण आज 36 बिरादरी के किसान अपनी-अपनी जमीन के मालिक बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि समारोह में 100 गांवों के नंबरदारों को भी आमंत्रित किया गया है। समारोह में समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों व संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रो. मनदीप मलिक ने कहा कि सर छोटूराम की वजह से ही समाज के 36 बिरादरी के किसानों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिला था। इस अवसर पर धांसू गोशाला के प्रधान वेदप्रकाश बैनीवाल, महाबीर भगाना, जाट धर्मशाला सभा के वरिष्ठ उपप्रधान सोनू गोयत, उपप्रधान जयवीर सिंह, सहसचिव धर्मपाल ढिल्लो, कोषाध्यक्ष दीपक गिल उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें