फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के जवाहर नगर में ड्राई क्लीन की दुकान में लगी आग

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 21 Nov 2025 04:58 PM IST

हिसार शहर के जवाहर नगर की गली नंबर 4 में शुक्रवार अल सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जल गया। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जवाहर नगर निवासी ममता ने बताया कि यह उसके ससुर की दुकान है। शुक्रवार अल सुबह करीब 3:30 बजे शॉर्ट सर्किट से अचानक दुकान में आग लग गई। पड़ोसियों ने उन्हें आग लगने के बारे में बताया। साथ ही दमकल विभाग को भी सूचित किया। दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में करीब आधे घंटे का समय लगा। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखा सारा सामान जल चुका था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें