चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने कुलपति के भाषण के दौरान बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के नारे लगाए। काले कपड़े पहन कर विद्यार्थियों ने अपने हाथाें में पोस्टर थाम रखे थे। प्रदर्शनकारी छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए। यूनिवर्सिटी के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को चुप कराया। मंगलवार को एचएयू में दो दिवसीय इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल शुरू हुआ। जिसमें एचएयू के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थी पहुंचे थे।