जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले और भारत की जवाबी एयर स्ट्राइक के बाद बढ़े तनाव के बीच हिसार के नगर निगम कार्यालय में 7 मई 2025 को सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की गई। शाम 4:00 बजे सायरन बजते ही अधिकारी, कर्मचारी, और आगंतुक व्यवस्थित ढंग से बिल्डिंग से बाहर निकले। यह अभ्यास युद्धकालीन परिस्थितियों, जैसे हवाई हमले या आपात स्थिति, में सुरक्षा और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए था।