हांसी के लोहारी गांव निवासी एयरफोर्स के जवान कमल (25) की सड़क हादसे में मौत हो गई। कमल अपनी ड्यूटी संबंधी कागजात तैयार करवाने के लिए नारनौंद जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जवान कमल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया है।