फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कलात्मक सब जूनियर वर्ग में जैस्मीन व सनाया प्रथम, महाबीर स्टेडियम में आयोजित की जा रही जिलास्तरीय योग

खेल विभाग के महाबीर स्टेडियम में दो दिवसीय जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसके पहले दिन शनिवार को लड़कियों के मुकाबले हुए जबकि दूसरे दिन रविवार को लड़कों के मुकाबले हो रहे हैं। इनमें से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिले की योग टीम चुनी जाएगी। कलात्मक सब जूनियर वर्ग में जैस्मीन व सनाया प्रथम, मानवी व अन्वी द्वितीय, यामी, सोविका तृतीय रहीं। अन्य वर्ग में कल्पना प्रथम, संजना, परविंदर द्वितीय, रितिका, कल्पना तृतीय रहीं। कलात्मक युगल कनिष्ठ वर्ग में रेनू व रीता देवी जीतीं। सब जूनियर वर्ग में खुशबू प्रथम, मांदित्य द्वितीय रहीं। कनिष्ठ कलात्मक वर्ग में परविंदर प्रथम, हिमांशी तृतीय रहीं। वरिष्ठ कलात्मक वर्ग में प्रोमिला प्रथम, अक्षिता रौतेला द्वितीय रहीं। सब जूनियर पारंपरिक में अन्वी प्रथम, अवनी द्वितीय रहीं। कनिष्ठ वर्ग में संजना प्रथम, काशवी द्वितीय, कल्पना तृतीय रहीं। वरिष्ठ पारंपरिक वर्ग में अक्षिता रौतेला प्रथम, रीता देवी द्वितीय रहीं। रिदमिक पेयर सब जूनियर में जैस्मीन, अवन्या प्रथम, काव्या, मांदित्या द्वितीय, सोविका, यामी तृतीय रहीं। कनिष्ठ वर्ग में प्रेरणा, कल्पना, रितिका, हिमांशी द्वितीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में रेनू, प्रोमिला प्रथम रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें