फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मंत्री राव नरबीर सिंह के खिलाफ की नारेबाजी, पुतला फूंका

नवीन दलाल Updated Sun, 08 Feb 2026 08:49 AM IST

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने प्रदेश के वन - पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के राज्य महासचिव देवेंद्र लौहान ने कहा कि मंत्री राव नरबीर सिंह ने फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को लेकर बेहद गलत बयान दिया है। मंत्री को अपना बयान वापस लेना चाहिए। फायर बिग्रेड कर्मचारियों ने विरोध मार्च निकालने के बाद मंत्री का पुतला भी फूंका। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान जयवीर मोर ने कहा कि कर्मचारियों ने कहा कि फायर ब्रिगेड कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाल कर लोगाें की जान-माल को बचाने का काम करते हैं। किसी भी जिम्मेदार पद पर बैठे लोगों को इस तरह से अपमान जनक बयान नहीं देना चाहिए। फायर ब्रिगेड के कच्चे कर्मचारियों का पिछले पांच साल में एक रूपया भी वेतन नहीं बढ़ाया गया। कर्मचारियाें की मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उनकी किसी स्तर पर सुनवाई नहीं की जा रही। कर्मचारियों से उनकी जीवन भर की सेवा के बाद उनको पेंशन देने पर से भी सरकार पीछा छुड़ा रही है। एक दिन के लिए भी सांसद- विधायक चुने जाने पर जीवन भर पेंशन दी जाती है। कोई व्यक्ति पांच बार चुना गया तो पांच बार पेंशन ले रहा है।उन्होंने कहा कि खाली पदों को तुरंत प्रभाव से भरा जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। फायर ब्रिगेड के खाली पड़े हजारों पदों पर नियुक्ति की जाए। पिछले दिनों प्रदेश के वन एवं पर्यटन मंत्री राव नरबीर सिंह ने बयान दिया था कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों में हवा नहीं होती। कभी ड्राइवर नहीं होता। यह कर्मचारी खाली बैठे ताश खेलते रहते हैं। इस बयान को लेकर फायर ब्रिगेड कर्मियों में रोष है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें