माई सिटी रिपोर्टर हिसार। जिले में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पहले दिन 24 परीक्षा केंद्रों पर एचटेट लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा आयोजित होगी जिसमें 7,433 अभ्यर्थी शामिल होंगे। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए प्रशासन ने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है ताकि परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी जा सके। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की कोशिश पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दिव्यांग अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिन परीक्षा केंद्रों पर दिव्यांग परीक्षार्थियों की परीक्षा है वहां 22 व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई हैं। आवश्यकता पड़ने पर कर्मचारियों की सहायता भी उपलब्ध रहेगी ताकि दिव्यांग अभ्यर्थी आसानी से परीक्षा दे सकें। प्रवेश के समय एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। परीक्षा केंद्र सेंटर संख्या ओम यूनिवर्सिटी, जुगलान 3 एफसी कॉलेज 2 गवर्नमेंट वूमेन कॉलेज 2 गवर्नमेंट पीजी कॉलेज 2 गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल, जहाजपुल 2 पीजीएसडी सी.से.स्कूल 2 पीएमश्री गवर्नमेंट स्कूल, गंगवा 2 सीआर पब्लिक स्कूल 1 एचएयू कैंपस स्कूल(न्यू ब्लॉक) 1 एग्रीकल्चर कॉलेज, एचएयू 1 डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल 1 दर्शन एकेडमी 1 दयानंद कॉलेज 1 दिल्ली पब्लिक स्कूल 1 हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस, जीजेयू 1 टीचिंग ब्लॉक-7, जीजेयू 1 आईडी डीएवी पब्लिक स्कूल 1 जाट सी.से.स्कूल 1 श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल 1 कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल 1 श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल 1 विद्या भारती पब्लिक स्कूल 1 विश्वास सी.से. स्कूल 1 द रॉयल सैनिक विद्यापीठ 1 विज्डम स्कूल 1 महाराजा अग्रसेन पब्लिक सी.से. स्कूल 1 न्यू इंडिया कॉन्वेंट स्कूल 1 सिद्धार्थ इंटरनेशनल स्कूल 1 सेंट कबीर स्कूल 1