फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी पुलिस का नशा तस्करों पर चौतरफा प्रहार, खाली प्लाटों और खंडहरों में चलाया सर्च अभियान

हांसी। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हांसी पुलिस ने अपना अभियान तेज कर दिया है। पुलिस की विभिन्न टीमों ने खाली प्लाटों, खंडहर भवनों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर सर्च अभियान चलाकर जांच की। एसपी विनोद कुमार, आईपीएस के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य नशे के नेटवर्क को तोड़ना और युवाओं को नशे की गिरफ्त में आने से बचाना है। इसी अभियान के तहत थाना नारनौंद क्षेत्र के गांव राजथल, मोठ और सुलचानी में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने संदिग्ध स्थानों पर रेड की। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद से खाली प्लाटों, खंडहर भवनों और अन्य संदिग्ध स्थानों की गहनता से जांच की गई। वहीं, थाना बास क्षेत्र के गांव पुठ्ठी में भी पुलिस टीम ने सर्च अभियान चलाया। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी शेखपुरा की टीम ने गांव शेखपुरा और जमावड़ी में कार्रवाई की। इसके अलावा पुलिस चौकी अनाज मंडी और सीआईए-2 हांसी की टीम ने जगदीश कॉलोनी में संदिग्ध स्थानों की जांच की। नशा तस्करों पर बढ़ रहा पुलिस का दबाव हांसी पुलिस द्वारा लगातार गश्त, छापेमारी और सर्च अभियान चलाए जाने से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ रहा है। पुलिस का कहना है कि अभियान के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नशे के खिलाफ अभियान रहेगा जारी एसपी विनोद कुमार, आईपीएस ने कहा कि नशे के खिलाफ हांसी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशा तस्करी और अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। संदिग्ध स्थानों की निगरानी, सर्च अभियान और कानून के अनुसार कार्रवाई को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा बेचने या तस्करी करने वाले व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें और नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सहयोग करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें