फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी: धर्म सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने मोहित चौधरी, जोरदार स्वागत

हांसी। भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद धर्मवीर सिंह के बेटे मोहित चौधरी को धर्म सेना का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हांसी और हिसार क्षेत्र के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंगलवार को हांसी में मोहित चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। धर्म सेना के हांसी चेयरमैन कृष्ण ने बताया कि संगठन का उद्देश्य युवाओं को सामाजिक सेवा, जनकल्याण और समाज सुधार के कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हांसी और आसपास के क्षेत्रों में फैली सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में युवा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। धर्म सेना की ओर से नशा मुक्ति अभियान, जरूरतमंदों की मदद, स्वास्थ्य एवं शिक्षा को बढ़ावा देना, रक्तदान शिविर, पर्यावरण संरक्षण सहित कई सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने पर भी संगठन का फोकस है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद मोहित चौधरी ने कहा कि धर्म सेना की शुरुआत एक एनजीओ के माध्यम से हुई थी और आज भी इसका मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं को अधिकारियों, मुख्यमंत्री, सांसदों और मंत्रियों तक पहुंचाकर उनका समाधान करवाना है।उन्होंने कहा कि शुरुआत में लोगों को लगता था कि संगठन सिर्फ भिवानी जिले तक सीमित रहेगा, लेकिन लोगों के आशीर्वाद से यह महेंद्रगढ़, चरखी दादरी समेत पूरे हरियाणा में फैलता चला गया। आज प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में धर्म सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं। मोहित चौधरी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि जनहित के मुद्दों को उठाना और आम आदमी की आवाज को सही अधिकारी तक पहुंचाना है। युवाओं को संदेश देते हुए मोहित चौधरी ने कहा कि यह जरूरी नहीं कि किसी सांसद का बेटा सांसद, विधायक या मंत्री ही बने। आज सबसे ज्यादा जरूरत युवाओं के आगे बढ़कर देश और समाज की जिम्मेदारी संभालने की है। उन्होंने कहा कि युवाओं में बुजुर्गों से ज्यादा तेजी से सोचने और नई चीजों को समझने की क्षमता है। इसलिए युवाओं को देश का भविष्य बनाने के लिए आगे आना चाहिए। मोहित चौधरी ने कहा कि अगर किसी नेता के बेटे या किसी भी व्यक्ति में समाज और देश को साथ लेकर चलने की काबिलियत है तो उसे अपनी कार्यशैली से साबित करना चाहिए। हर युवा को देशहित में अपनी बात रखने और सवाल उठाने का अधिकार है। मोहित चौधरी ने कहा कि धर्म की बात करें तो उनका धर्म सिर्फ काम और देश है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति किसी भी समाज या धर्म से हो, सभी इसी देश और मिट्टी के रहने वाले हैं। गरीब हो या अमीर, दर्द और भूख सभी के लिए समान है।उन्होंने कहा कि गांव का आम आदमी कई बार अधिकारी के पास अपनी समस्या लेकर जाने से भी हिचकिचाता है। ऐसे लोगों को संबंधित अधिकारी तक पहुंचाना धर्म सेना का काम होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर डीसी, एडीसी, एसपी, मंत्री या पार्षद तक जिस अधिकारी के पास आम आदमी को अपनी बात रखनी है, वहां तक उसे पहुंचाने और उसकी समस्या रखने में धर्म सेना के कार्यकर्ता मदद करेंगे। मोहित चौधरी ने धर्म सेना को लेकर राजनीतिक संगठन होने की धारणा पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि सांसद धर्मवीर सिंह का धर्म सेना से सहयोग जरूर है, लेकिन वे संगठन में किसी पद पर नहीं हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें