बल केसरी टायर यात्रा रविवार को महाबीर स्टेडियम में पहुंची। इस दौरान हिसार एथलेटिक क्लब की ओर से बल केसरी महाचैलेंज का आयोजन किया गया। इसके बाद 27 नवंबर को पलवल में भी यह चुनौती मिलेगी। इसमें शामिल प्रतिभागियों ने 510 किलोग्राम का महाटायर उठाने का प्रयास किया। इन प्रतिभागियों का वजन 70 से 120 किलो तक था। इस कारण कई प्रतिभागियों ने सात गुना अधिक तक वजन उठाने की कोशिश की। यह टायर उठाकर 21,000 रुपये का नकद पुरस्कार का अवसर दिया गया। इस आयोजन का कुल पुरस्कार कोष 11 लाख रुपये है। बल केसरी टायर यात्रा का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और ताकत के लिए प्रेरित करना है। यह यात्रा हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांव-गांव और शहर-शहर तक ताकत का संदेश पहुंचाएगी। इसका लक्ष्य तंदुरुस्त और मजबूत भारत बनाना है। इसी कारण दर्शक दीर्घा में बैठे दिव्यांग पैरा खिलाड़ी रामनिवास और महिला खिलाड़ी रमन ने भी तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। प्रतिभागियों में सिसाय गांव के सचिन गिल, गांव काहनी, रोहतक के मोहित राणा, पावटा, संगरूर के निवासी गुरप्रीत, दिल्ली के संजीव मंडल, कालू आदि शामिल रहे। आयोजन मंडल में राष्ट्रीय पावरलिफ्टर सचिन, अन्नू पहलवान, अमित कुमार आदि शामिल रहे।