सोहना के गांव सरमथला के स्कूल में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर स्कूल में कार्यरत महिला क्लर्क ने स्कूल के प्रिंसिपल पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि प्रिंसिपल स्कूल में शराब का सेवन करता है व उसके साथ अश्लील हरकतें करता है।