फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: कूड़ा उठान पर हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की, ट्रैक्टर पर चढ़ी महिलाएं

फतेहाबाद। शहर में 37 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के बीच शुक्रवार को नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाने का अभियान चलाया। इस दौरान बीघड़ रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट पर कचरा उठान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। महिला कर्मचारियों ने विरोध करते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए कचरा उठान का काम जारी रखा। इस दौरान गुस्साए कर्मचारियों ने कूड़ा फैंकने का भी प्रयास किया। पुलिस टीम ने कर्मचारियो को हिरासत में ले लिया। मौके पर डयूटी मजिस्टेट सतपाल रोज, महिला थाना प्रभारी अरूणा, नगर परिषद के एसआई महेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को पांचवीं बार डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाने की कार्रवाई की गई। अभियान की शुरुआत बीघड़ रोड पर बने डंपिंग प्वाइंट से की गई। कचरा उठाने के लिए नगर परिषद की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जैसे ही कचरा उठाने की प्रक्रिया शुरू हुई, वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। विरोध कर रही महिलाओं ने कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया और कुछ महिलाएं ट्रैक्टर पर चढ़ गईं। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। प्रशासन ने शहर के बीघड़ रोड, सूर्या इंकलेव, जगजीवनपुरा मोहल्ला, हिसार रोड पर पुराना एसडीएम निवास के सामने समेत कई जगहों से कचरा उठान किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें