फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: गाड़ी का शिशा तोड़कर बैग चुराकर ले गए चोर, पुलिस को दी शिकायत

शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 04:47 PM IST

शहर के बाईपास रोड स्थित मिर्ची होटल के पास से अज्ञात बाइक सवार दो चोर गाड़ी का शिशा तोड़कर बैग चुराकर ले गए जिसमें हजारों की नकदी व जरूरी कागजात थे। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है, पुलिस ने जांच शुरूर कर दी है। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है जिसके आधार पुलिस जांच में जुट गई है। शिकायतकर्ता प्रदीप के अनुसार वह रोजाना की तरह अपनी फैक्ट्री में आया था और गाड़ी को प्लॉट में खड़ा कर दिया था जब मेरा कर्मचारी गाड़ी से बैग लेने गया तो गाड़ी का शिशा टूटा हुआ था और बैग चोरी मिला। उसने बताया कि सीसीटीवी देखने पर पता चला कि दोनों बाइक सवार आरोपी उसका बैग चुराकर ले गए है जिसके खिलाफ शिकायत थाने में दे दी है। उसने बताया कि बैग में पांच हजार की नकदी और जरूरी कागजात थे। जांच अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है जिसकी जांच की जा रही है। चोरी करने के लिए चोर बाइक पर आ थे जो सीसीटीवी में आए हुए है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें