शहर में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज करने वाले सभी 13 अस्पतालों ने इलाज बंद कर दिया है जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही पैनल पर कार्यरत अस्पताल प्रबंधको ने एसएमओ डॉ कुणाल वर्मा के मार्फत सरकार के नाम ज्ञापन भेज कर कार्यवाही की मांग की है। आईएमए प्रधान डॉ दीपांश भाटिया ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले चिकित्सकों का सरकार की तरफ करोड़ों रुपया बकाया है जिस पर कोई संजान नहीं लिया गया है इसी के चलते प्रदेश कार्यकारिणी के आदेशानुसार आयुष्मान भारत के तहत पैनल पर कार्य करने वाले अस्पतालों की हड़ताल की गई है। जहां आयुष्मान कार्ड पर मरीज का इलाज नहीं किया जाएगा।