फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में ऑनलाइन ट्रांसफर का विरोध, दो घंटे धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर; आज और कल भी जारी रहेगा प्रदर्शन

फतेहाबाद। ऑनलाइन तबादला नीति को लेकर स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग ऑफिसरों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। पांच साल या इससे अधिक समय से एक ही अस्पताल में तैनात 40 से अधिक नर्सिंग ऑफिसरों के संभावित तबादलों के विरोध में सोमवार को नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों ने दो घंटे सांकेतिक धरना दिया। एसोसिएशन के आह्वान पर यह विरोध मंगलवार और बुधवार को भी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगा। नर्सिंग ऑफिसरों का कहना है कि मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू करने से पहले उनकी व्यावहारिक दिक्कतों और मांगों पर विचार किया जाना चाहिए। इस संबंध में नर्सिंग एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। धरने पर बैठे नर्सिंग ऑफिसर विनोद रानी, आशा वर्मा, सुमित्रा, संदीप कुमार, पूनम रानी और आशा आहुजा ने कहा कि लंबे समय से एक ही स्थान पर सेवाएं दे रहे कर्मचारियों के तबादले से कई तरह की परेशानियां सामने आएंगी। उन्होंने सरकार से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू करने से पहले कर्मचारियों की मांगों पर उचित निर्णय लेने की मांग की। इससे पहले नर्सिंग ऑफिसरों ने नागरिक अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत फिलहाल सांकेतिक विरोध किया जा रहा है। मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जा सकता है। -

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें