फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू होने के आसार. किसानो की उमडी भीड़

फतेहाबाद। शहर की पुरानी अनाज मंडी में धान की खरीद शुरू होने के इंतजार में किसान पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए हैं। सोमवार से धान की खरीद शुरू होने की सूचना मिलते ही सुबह से ही मंडी में किसानों की ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतारें लग गईं। किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी में पहुंचने लगे। सोमवार सुबह 11 बजे तक करीब 200 गेटपास जारी किए जा चुके थे। किसानों का कहना है कि धान की खरीद शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। कई दिनों से मंडी में फसल लेकर इंतजार कर रहे किसानों को खरीद शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। किसानों ने बताया कि धान की बिक्री होने के बाद वे अपने खेतों में लौट सकेंगे और पराली की गांठ बनाने का काम शुरू कर पाएंगे। इसके साथ ही आगामी फसलों की बुवाई के लिए खेत तैयार करने में भी आसानी होगी। किसानों ने प्रशासन से धान की खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चलाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें