कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के विरोध मे शुक्रवार को शहर की मोबाइल मार्केट के द्वारा शोक व्यक्त किया गया। दुकानदारों ने दोपहर 12:00 बजे तक अपनी दुकान बंद रखने का निर्णय लिया है। मोबाइल मार्केट में सभी दुकानदार एकत्र हुए और एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भी किया गया। इसमें पहलगाम हमले में मारे गए सभी टूरिस्ट को श्रद्धांजलि दी गई। मोबाइल एसोसिशन फतेहाबाद के प्रधान विकास बतरा ने कहा कि आज 12:00 तक मोबाइल मार्केट बंद रहेगी। पहलगांव में जो भी टूरिस्ट मारे गए हैं। उनकी आत्मा की शांति के लिए मोबाइल मार्केट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। विकास बतरा ने कहा कि आतंकवादियों के द्वारा यह कायराना हरकत की गई है। अगर उनमें हिम्मत थी तो वह भारतीय सेना से भिड कर देख लेते। उन्हें अपनी औकात पता चल जाती। विकास बतरा ने आतंकवादियों को चैलेंज किया कि अगर हिम्मत है तो हमारी सेवा से भीड़ कर देखो, निहत्थे लोगों बर्बाद क्यों कर रहे हो। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आतंकवाद पर सख्त कदम उठाए जाएं।