पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने वीरवार को जिला पुलिस लाईन में जिले के सभी डीएसपी, इंचार्ज अपराध शाखा, थाना प्रबंधक और चौकी प्रभारी के साथ जिला स्तरीय अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे जिले में घटित अपराध के आंकड़ों का विश्लेषण किया व कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु विचार विमर्श किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना में आने वाली सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण करे। झूठी शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि झूठी शिकायत देने वालो के दिमाग में कार्रवाई का डर हो और उन्हें बढ़ावा न मिले। लंबित शिकायतों का समय अवधि में निपटारा करे। सभी शिकायतों का फीडबैक लिया जा रहा है। जिस पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही अस्पताल से आने वाले रुक्का पर की गई कार्रवाई का भी फीडबैक लिया जा रहा है। रुक्कों पर समयावधि में कार्रवाई सुनिश्चित करे।