फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद के टोहाना मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह हुड्डा बोले- जमालपुर-दमकोरा रोड के लिए 64 लाख मंजूर

मार्केट कमेटी चेयरमैन जगजीत सिंह हुड्डा ने कहा है कि जमालपुर से दमकोरा फाटक तक जाने वाले मार्केट कमेटी के रास्ते के निर्माण के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने 64 लाख रुपये का बजट मंजूर कर दिया है। इसके टेंडर लगा दिए गए हैं और अगले हफ्ते तक ठेकेदार को अलॉटमेंट हो जाएगी। इसके बाद प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण शुरू करवाया जाएगा। मार्केट कमेटी कार्यालय में जानकारी देते हुए चेयरमैन हुड्डा ने बताया कि जमालपुर फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू होने के बाद से करीब 70 प्रतिशत ट्रैफिक का डायवर्जन इसी सड़क से हो रहा था। मार्केटिंग बोर्ड के मापदंड के अनुसार यह रास्ता गांव से गांव को जोड़ने वाला 12 फुट का था, लेकिन भारी ट्रैफिक के कारण इसकी हालत पूरी तरह खराब हो गई। इस मामले को अधिकारियों और सरकार तक पहुंचाया गया, जिसके बाद बोर्ड ने विशेष छूट देते हुए बजट पास किया। उन्होंने कहा कि इतना बड़ा ओवरब्रिज बनाने से पहले संबंधित विभाग को वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करनी चाहिए थी। यह टोहाना को फतेहाबाद जिले से जोड़ने वाला मुख्य रतिया रोड है। वैकल्पिक व्यवस्था न होने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। हुड्डा ने बताया कि कर्नल पब्लिक स्कूल के पास से खनौरा की ओर जाने वाली खराब सड़क पर इंटरलॉक लगाने का काम भी मार्केटिंग बोर्ड द्वारा किया गया है। इसके अलावा रतिया रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में लंबे समय से चली आ रही पीने के पानी की समस्या को भी दूर किया जा रहा है। मंडी में 25 लाख रुपये की लागत से बोर लगाने का काम एक-दो दिन में शुरू हो जाएगा और 5 से 7 दिन में पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी। वाटर वर्क्स से कनेक्शन का टेंडर भी खुल चुका है। इस सीजन में मंडी में नहरी और बोर दोनों तरह के पानी की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें