फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में डीएमसी ने खुद लगवाई बर्खास्त और सस्पेंड कर्मचारियों की हाजिरी, जिले में काम पर लौटे सफाई कर्मचारी

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने से इंकार की सूचना पर जिला नगर आयुक्त प्रवीन कुमार खुद धरना स्थल पर पहुंचे। यहां पर करीब एक घंटे तक डीएमसी ने कर्मचारियों की समस्या सुनी। कर्मचारियों ने कहा कि डयूटी पर बर्खास्त और सस्पेंड कर्मचारी बहाल होंगे तो ही एक साथ लौटेंगे। डीएमसी ने कहा कि सरकार के साथ समझौते के अनुसार कर्मचारी बहाल हो चुके है, इसलिए सभी काम पर लौट आएं। डीएमसी ने सफाई दरोगा के जरिए बर्खास्त किए गए पालिका रोल के दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर्मचारी की हाजिरी लगवाई। डीएमसी ने रतिया में भी कर्मचारियों के बहाली के निर्देश जारी किए। इसके बाद कर्मचारी नेताओं ने काम पर लौट आए। डीएमसी ने कहा कि जल्द ही शहर में सफाई के काम को पूरा कर लिया जाएगा। डंपिंग प्वाइंट से कचरे का उठान किया जा चुका है और अब सफाई का अभियान तेजी से चलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें