फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में बाल वैज्ञानिकों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा, आपदा से बचाव का भी बताया तरीका

विज्ञान के प्रयोगों और नई तकनीकों के माध्यम से भविष्य की चुनौतियों का समाधान तलाशने की प्रतिभा शुक्रवार को जिला स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में देखने को मिली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न स्कूलों से पहुंचे विद्यार्थियों ने सात विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। किसी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को दर्शाया तो किसी ने हरित ऊर्जा, स्वदेशी कृषि और ग्रामीण विकास के नए तरीके समझाए। वहीं, आपदा प्रबंधन से जुड़े मॉडलों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता और खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार, समाजसेवी अमर मोंगा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के मॉडलों का अवलोकन किया और उनकी वैज्ञानिक सोच की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें