फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा में सिर्फ पौने तीन मिनट मिला समय, सफाई कर्मियों का मुद्दा नहीं उठा पाया: टोहाना विधायक परमवीर सिंह

शाहिल शर्मा Updated Sun, 06 Sep 2026 10:16 AM IST

टोहाना से कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह ने विधानसभा में बोलने के लिए कम समय दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि सदन में उन्हें सिर्फ पौने तीन मिनट का समय मिला, जिसके कारण वह कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात नहीं रख पाए। रविवार को जारी किए अपने बयान में विधायक परमवीर सिंह ने कहा कि वह विधानसभा के लिए कई मुद्दे लिखकर ले गए थे, लेकिन समय कम होने की वजह से वह उन पर चर्चा नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि उनका सबसे मुख्य मुद्दा सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का है, जिसे वह शुरू से ही उठाते आ रहे हैं। विधायक ने कहा, "मैंने पहले भी कई बार यह मांग उठाई है कि चाहे गांव में लगे हों, चाहे शहर में, सभी सफाई कर्मचारियों को पक्का किया जाए। ये लोग कई सालों से सेवा दे रहे हैं। इनका पक्का होना पूरा हक है और इनकी सारी मांगें जायज हैं।" परमवीर सिंह ने सरकार से मांग की कि सफाई कर्मचारियों को पक्का करने का तुरंत ऐलान किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार को इस वर्ग की अनदेखी नहीं करनी चाहिए और जल्द से जल्द इन्हें नियमित करने की घोषणा करनी चाहिए। उनका कहना था कि कम समय मिलने के कारण वह इस महत्वपूर्ण विषय पर सदन में विस्तार से अपनी बात नहीं रख पाए, जिसका उन्हें मलाल है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें