फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद :स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई, 12 लोग काबू

फतेहाबाद। शहर के सेक्टर तीन स्थित एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनैतिक गतिविधियों के आरोप में 4 युवकों और 8 युवतियों को काबू किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर डीएसपी जगदीश काजला और शहर थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 12 लोगों को काबू किया। पुलिस ने स्पा सेंटर में लगे सीसी कैमरों का डीवीआर भी अपने कब्जे में लिया है। इसके जरिए पुलिस सेंटर में होने वाली गतिविधियों से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पा सेंटर से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें