फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व अध्यक्ष ने सौंपा 4 लाख से अधिक का फंड

फतेहाबाद। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में निर्वाचित हुए नए पदाधिकारियों ने बार रूम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित प्रधान सुभाष जांगू, सचिव शाहनवाज भट्टी, उपप्रधान प्रेम परमजीत कौर, उपप्रधान संजय गुर्जर, वित्त सचिव जलेश ठक्कर तथा सह-सचिव रोशनी ढिल्लों ने औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान प्रधान दिनेश गेरा और निवर्तमान सचिव पुनीत भुटानी ने नए प्रधान सुभाष जांगू व उनकी पूरी कार्यकारिणी को एसोसिएशन का आधिकारिक रिकॉर्ड सौंपा। निवर्तमान पदाधिकारियों ने बताया कि बार की वित्तीय स्थिति को मजबूत रखते हुए नई कार्यकारिणी को 4 लाख रुपये से अधिक की राशि का फंड सौंपा गया है। इसके साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान मंजूर हुई विकास ग्रांट भी अब नई टीम को मिलेगी। पदभार संभालने के बाद समारोह को संबोधित करते हुए नए प्रधान सुभाष जांगू ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बार और बेंच के बीच बेहतर सामंजस्य व मजबूत संबंध स्थापित करने की होगी। इसके अलावा, वकीलों के हितों से जुड़े सभी मुद्दों, उनकी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से हल कराया जाएगा तथा जिला बार एसोसिएशन की गरिमा व मान-सम्मान को हर हाल में बनाए रखा जाएगा। इस मौके पर जोगिंद्र राणा, प्रवेश मेहता, नरेश सोनी, गुलबहार सिंह, कमलेश विशिष्ट, संदीप टांटिया सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें