फतेहाबाद। एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने वीरवार को शहर के बस स्टैंड और अन्य स्थानों का निरीक्षण किया इस दौरान एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने बस स्टैंड निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की साफ-सफाई, पंखों सहित अन्य व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर उन्होंने बरसात इंचार्ज को तलब करते हुए को इन कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश दिए।शौचालयों की नियमित सफाई करवाने तथा पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालयों में साफ-सफाई, पंखों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस स्टैंड पर यात्रियों को स्वच्छ वातावरण एवं मूलभूत सुविधाएं सुचारू रूप से उपलब्ध हों। इससे पहले एसडीएम ने टोहाना रोड पर हो रहे सड़क निर्माण के दौरान लोगो को हो रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उसमें सुधार लाने के निर्देश दिए वही बाद में शहर में साफ-सफाई, सड़कों तथा आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही सार्वजनिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान शहर की विभिन्न सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों का जायजा लेते हुए सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में नियमित रूप से सफाई करवाई जाए और कहीं भी गंदगी व कचरा जमा न होने दिया जाए। इसके अलावा उन्होंने सड़कों की स्थिति का भी निरीक्षण किया तथा आवश्यकतानुसार मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य करवाने के निर्देश दिए।