फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में धान की सरकारी खरीद शुरू करने की मांग को लेकर फूंका पुतला

धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने की मांग को लेकर रविवार को किसानों ने शहर के भट्टू रोड स्थित अनाज मंडी के मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। संगठन के सदस्य रविंद्र सिंह हिजरावां ने बताया कि किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी में पहुंच चुके हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। किसान मंडी में फसल लेकर इंतजार करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि फसल तैयार करने में किसानों को काफी खर्च करना पड़ा है। अब मंडी में फसल पहुंचने के बाद खरीद में देरी होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से जल्द धान की सरकारी खरीद शुरू करवाने तथा मंडी में फसल के उठान की व्यवस्था सुचारु करने की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें