फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजर-मूली खाओगे तो स्वस्थ हो जाओगे" - बुपनियां में गूंजे "सही पोषण, देश रोशन" के नारे

बादली। "सही पोषण, देश रोशन" और "गाजर-मूली खाओगे तो स्वस्थ हो जाओगे" के नारों से बुधवार को बुपनियां गांव गूंज उठा। पोषण माह के तहत बुपनियां आंगनवाड़ी केंद्र से प्रभात फेरी निकाली गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को संतुलित आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि गाजर, मूली और हरी सब्जियों के सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है और विशेष रूप से महिलाओं में खून की कमी दूर होती है। जंक फूड से बचने और स्थानीय व मौसमी सब्जियां खाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीनू लोहचब ने महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को विस्तार से सही पोषण की जानकारी दी और पोषक आहार लेने का संकल्प दिलाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें