फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद: हिंदू मैरिज कानून में बदलाव को लेकर चली बुग्गी यात्रा

शाहिल शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 04:11 PM IST

कैथल के गांव पाईं से सलिन्द्र द्वारा हिन्दू मैरिज एक्ट में बदलाव को लेकर निकाली जा रही बुग्गी यात्रा टोहाना पहुंची। शहर के वाल्मीकि चौक पर गायकर गोविंद कालवन द्वारा उनकी इस मुहिम की सराहना की गई। इस यात्रा का उद्देश्य समाज से पगड़ी बचाओ, संस्कार बचाओ, फूहड़ता मिटाओ और समाज बचाओ का नारा दिया गया है। इस दौरान सलिंदर ने कहा कि वर्तमान समय में युवा गांव के गांवज अपने ही गोत्र में शादी कर रहे हैं जिससे उनके परिजनों की इज्जत भी खराब होती है। उन्होंने बताया कि वे अब तक सात विधानसभाओं में जा चुके हैं जहां के विधायकों से मिलकर विधानसभा में कानून में बदलाव की मांग को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सलिन्द्र ने कहा कि अब वे प्रदेश की सभी 90 विधानभाओं में जाकर विधायकों से बातचीत करेंगे ताकि इस कानून में बदलाव कराया जा सकें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें