बजरंग मॉडल स्कूल में बाल संरक्षण अधिकारी सुरजीत बाजिया व टोहाना महिला एवम बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर पूजा ने सेमिनार के माध्यम से बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी अहम जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1081, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 और साइबर क्राइम 1930 की जानकारी दी। उन्होंने पॉक्सो एक्ट के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी और बताया कि गुड टच बैड टच की जगह नो टच में विश्वास करें। बच्चों को अपने माता-पिता व अध्यापक की बात को मानना चाहिए। अपने माता-पिता की सलाह के बिना कहीं पर भी नहीं जाना चाहिए। खाना खाते समय कभी भी मोबाइल का प्रयोग ना करें, खाने को अनुभव करके खाना। बच्चों के साथ यदि कुछ गलत होता है तो वह पहले दिन से ही अपने माता-पिता और अध्यापक को सूचित करें। ताकि वह समस्या का समाधान निश्चित समय पर कर सके। इस कार्यक्रम में बच्चों के माध्यम से कुछ प्रश्न पूछे जिसमें सुरक्षा के समय बच्चे कहां पर जाए। सुनसान गली से ना जाएं।