फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले साल 100 से 450 रुपये में तैयार होने वाली थाली के लिए चुकाने पड़ रहे 130 से 600 रुपये; पूजन सामग्री की दुकानों पर बढ़ी रौनक

चरखी दादरी। नवरात्र शुरू होने के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए पूजन सामग्री खरीदने को लेकर दुकानों और अस्थायी स्टालों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में नारियल, चुनरी, रोली, मौली, कलश, दीपक, अगरबत्ती और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी की जा रही है। वहीं, इस बार पूजा की थाली तैयार करवाने के लिए श्रद्धालुओं को पिछले साल के मुकाबले अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। दुकानदारों के अनुसार, पंचमेवा व पीतल के अलावा अन्य सामग्री के भाव बढ़ने से पूजा की थाली में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। पहले जो थाली 100 से 450 रुपये में तैयार हो जाती थी, उसकी कीमत अब बढ़कर 130 से 600 रुपये तक पहुंच गई है। दुकानदारों का कहना है कि इस बार पिछले साल की अपेक्षा ज्यादा कारोबार होने की उम्मीद है। आज खरीददारी का पहला ही दिन है, आगे आगे नारियल आदि की खरीद और बढ़ने की संभावना है। सजावटी थालियों की मांग अधिक नवरात्र के अवसर पर बाजार में अलग-अलग आकार और डिजाइन की पूजा की थालियां उपलब्ध हैं। इनमें साधारण थाली से लेकर सजावटी और आकर्षक डिजाइन वाली थालियां शामिल हैं। दुकानदार श्रद्धालुओं की जरूरत और बजट के अनुसार थालियां तैयार कर रहे हैं। साधारण पूजा की थाली में जरूरी पूजन सामग्री रखी जा रही है, जबकि महंगी थालियों में सजावट के साथ अतिरिक्त सामग्री भी शामिल की जा रही है। माता रानी की पूजा के लिए श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार थाली तैयार करवा रहे हैं। कुछ लोग केवल जरूरी सामग्री खरीद रहे हैं, जबकि कई श्रद्धालु पूरी तरह सजी हुई थाली को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी कारण बाजार में अलग-अलग कीमतों वाली थालियां उपलब्ध हैं। दुकानदारों का कहना है कि नवरात्र के दौरान पूजा की थाली और पूजन सामग्री की मांग बढ़ने से कारोबार में तेजी आती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें