फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: बिना फिल्टर किए पानी की घरों में हो रही आपूर्ति, ग्रामीण परेशान

शाहिल शर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 07:22 PM IST

शहर से सटे गांव रावलधी जलघर से पानी उपचारित किए बिना ही आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो सालों से इसी ढर्रे पर पेयजल आपूर्ति की जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी नतीजा सिफर है और इससे ग्रामीणों में रोष है। सोमवार को ग्रामीणों ने जलघर पर पहुंचकर रोष जताया। बता दें कि गांव रावलधी में जलघर से बिना फिल्टर किया पानी सप्लाई के दौरान घरों में पहुंच रहा है और इसके चलते ग्रामीणों में जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति रोष बना है। उन्होंने प्रशासन से गांव में फिल्टर युक्त पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है। साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वो काई भी कड़ा कदम उठाने को विवश होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें