चरखी दादरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति कलश यात्रा कार्यक्रम में बिजली गुल हो गई। इस कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम लाइव कार्यक्रम करीब 10 मिनट तक रुक गया। कार्यक्रम में सांसद धर्मवीर सिंह, विधायक सुनील सांगवान, बाढड़ा विधायक उमेद पातुवास के अलावा उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बिजली गुल होने पर जन प्रतिनिधियों ने अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जताई।