फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: महिला दिवस पर सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर, 12 यूनिट रक्त एकत्रित

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 05:51 PM IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को सिविल अस्पताल चरखी दादरी स्थित ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। शिविर में कुल 12 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। ब्लड सेंटर में आयोजित इस शिविर में कुल 15 महिलाओं ने रक्तदान के लिए अपना पंजीकरण करवाया, जिनमें से पांच महिलाओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। महिलाओं ने समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अपनी भागीदारी निभाई। आयुष विभाग से डॉ. सरिता ने भी रक्तदान कर शिविर में अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। ब्लड सेंटर के प्रभारी डॉ. मुनेश ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं द्वारा रक्तदान करना नारी शक्ति, करुणा और निस्वार्थ सेवा का एक सशक्त प्रतीक है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें