फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अंशिका सांगवान पहुंची पैतृक गांव, ग्रामीणों ने दी बधाई

शाहिल शर्मा Updated Sun, 08 Mar 2026 04:45 PM IST

चरखी दादरी जिले के गांव चंदेनी की बेटी अंशिका सांगवान ने यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में 330वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंशिका सांगवान की उपलब्धि पर चंदेनी के ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई और अंशिका सांगवान को बधाई दी। इस अवसर पर अंशिका सांगवान ने बताया कि किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करना पड़ती है। उन्होंने बताया कि उनकी उपलब्धि में परिवार व ग्रामीण का बहुत सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है और युवाओं को अपना एक लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। अंशिका सांगवान के पिता प्रदीप सांगवान ने बताया कि बेटी अंशिका सांगवान ने यूपीएससी परीक्षा पास करके क्षेत्र व प्रदेश के नाम को ऊंचा किया है जो बहुत ही गर्व की बात है। पंच राजेश सांगवान ने बताया कि चंदेनी गांव के बच्चों ने पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो अंशिका सांगवान से प्रेरणा लेते हुए पढ़ाई में सराहनीय प्रदर्शन करें और नशे से दूर रहें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें