फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दादरी में 38 मजदूरों ने किसान पर लगाया रुपये हड़पने का आरोप

नवीन दलाल Updated Thu, 27 Mar 2025 03:13 PM IST

यूपी निवासी निवासी खेतिहर मजदूरों ने रामनगर निवासी एक किसान पर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि किसान उन्हें दादरी से ले गया था और दो दिन काम कराने के बाद दिहाड़ी देने से मना कर दिया। अब उन्होंने पुलिस प्रशासन से रुपये दिलाने की मांग की है। यूपी के बदायूं निवासी ओमपाल, सुरेंद्र, पूनम देवी, एबरन, धमेंद्र, आशीष, लालू, राम महेश आदि ने बताया कि वे दो साल से दादरी में रह रहे हैं और मजदूरी करते हैं। अब फसल कटाई का सीजन जारी है और इसमें वे सरसों और गेहूं की कटाई कर रहे हैं। ओमपाल की जानकारी से एक रामनगर निवासी एक किसान उनके पास आया। 23 मार्च को 13 लोग उसके साथ गए। शाम को काम के बाद जब उन्होंने रुपये मांगे तो किसान ने कहा कि वह कल देगा। अगले दिन 25 लोग उसके खेत में गए और रुपये मांगने पर देने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने वीरवार को मजदूर मंडल के साथ ललित कुमार से मुलाकात की। बाद में डायल 112 को जानकारी दी गई और चिड़िया पुलिस चौकी की ओर से दोनों पक्षों को अब थाने में बुलाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें