फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चाैटाला ने हरियाणा सरकार पर निशाना साधा

निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:03 PM IST

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने कहा कि हरियाणा में अब भी लाखों एकड़ जमीन पर पानी भरा हुआ है। सरकार ने पानी निकालने का प्रबंध किया और न ही किसानों को मुआवजा दिया। सरकार किसानों को एमएसपी नहीं दे रही उल्टा फसल को 500-600 रुपये कम में खरीद रही है। हम इस मुद्दे पर राज्यपाल से मिलेंगे और उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। हम उनसे मांग करेंगे कि वो किसानों की मांगों को पूरा करें। हमें सरकार पर भरोसा नहीं है। अगर फिर भी कार्रवाई न हुई तो हम बड़ा कदम उठाएंगे। प्रदेश में मंहगाई बढ़ गई। अपराध बढ़ गया। किसानों को न एमएसपी मिल रही न ही मुआवजा। हम किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। दो पुलिस अधिकारियों ने आत्महत्या की। मांग थी कि सरकार सीबीआई से कार्रवाई करवाए लेकिन सरकार ने इस मामले की लीपापोती करनी शुरू कर दी है। पंजाब के डीजीपी के बेटे की आत्महत्या के मामले को सरकार ने तुरंत सीबीआई को सौंप दिया, जबकि किसी ने मांग भी नहीं की थी। राव नरेंद्र के मामले पर अभय चाैटाला ने कहा कि हमने इस मुद्दे को उठाया था। इस पर गंभीरता से कार्रवाई होनी चाहिए। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें