फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूंह की सम्मान दिवस रैली से इनेलो ने दिखाई ताकत, सरकार पर साधा निशाना

इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह और प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय में संयुक्त प्रेस वार्ता कर नूंह में हुई सम्मान दिवस रैली को लेकर भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। प्रो. संपत सिंह ने दावा किया कि नूंह की रैली ने अब तक की सभी रैलियों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटें पिछले चुनाव में कांग्रेस के खाते में गई थीं, लेकिन रैली में उमड़ी भीड़ से इनेलो को मिल रहे समर्थन का संकेत मिला है। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, महिलाएं और खिलाड़ी बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और अपराध जैसी समस्याओं से परेशान हैं। भाजपा पर आरोप लगाया कि युवाओं को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों और सुविधाओं की कमी है। मेडिकल कॉलेजों की इमारतें तो बनाई जा रही हैं, लेकिन डॉक्टर और अन्य स्टाफ उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने सरकार से नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर यह बताने की मांग की कि कितनी भर्तियां निकाली गईं और कितने युवाओं को रोजगार मिला। संपत सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशा तस्करी और अपराध बढ़ रहा है। उन्होंने कांग्रेस शासन के दौरान गुरुग्राम सहित अन्य क्षेत्रों में जमीनों के अधिग्रहण को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय इनेलो का होगा और पार्टी की सरकार बनेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें