फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में प्रजजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में मनाई विजयदशमी, नौ देवियों के स्वरूपों की निकाली झांकियां

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रूद्र कॉलोनी द्वारा नवरात्रि और विजयदशमी पर देवियों की चैतन्य झांकियां लगाई गई। जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्था की शाखा संचालिका बीके रजनी ने नवरात्रि के और विजयदशमी के महत्व पर बताते हुए कहा कि नवरात्रि की नौ देवियों और उसमें जलती हुई अखंड ज्योत इस बात का प्रतीक है कि अगर हम सत्य की राह पर अखंड और अविचलित चलते रहे तो हम अपनी गुण और शक्तियों को जैसे देवियों के नाम संतोषी शीतल दुर्गा काली मीनाक्षी यह सब गुणवाचक नाम है। उसी अनुसार अपने आप को निखार सकते हैं क्योंकि देवियां प्रतीक हैं सत्यता की अखंडता की संतुष्टता की और शीतलता की और दूसरी तरफ जब देवियों का पूजन होता है, उसके अंदर विशेष शुद्धता और स्वच्छता का ध्यान रखा जाता है। नवरात्रि के दसवें दिन विजयदशमी का त्यौहार मनाया जाता है विजयदशमी अर्थात जिसमें रावण को 10 सिरों के सहित उसका संस्कार किया जाता है अर्थात मनुष्य के अंदर आज आलस्य अलबेलापन काम क्रोध लोभ मोह अहंकार ईर्ष्या द्वेष यह 10 बुराइयां आ चुकी हैं और वह आज कर्मेंद्रियो का गुलाम बन चुका है अगर वह अपनी बुराइयों का अपनी कमी कमजोरी का नाश कर दे तो रावण का वास्तविक दहन होगा तभी विजयदशमी मनाई जा सकती है। इस अवसर पर बीके संगीता, बीके शिवानी, बीके वंशिका, गरिमा, दिव्या, सज्जन, रामविलास वशिष्ठ, रोनित मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें