फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में नवजात शिशु बच्चे की मौत मामले में जिला नागरिक अस्पताल में शुरू किया धरना

जिला नागरिक अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड के बाहर बैंक कॉलोनी निवासी कुलदीप के साथ जनसंगठनों ने धरना शुरू कर दिया। शुक्रवार को नागरिक अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में बेड पर डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी। मृतक नवजात शिशु के पिता कुलदीप ने चिकित्सकों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे वहीं शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया था। इसके बाद परिजनों ने बच्चे का शव लेने से इंकार कर दिया। वहीं मानवाधिकार आयोग ने भी इस मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए आपरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की बात कही है। नागरिक अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे कुलदीप ने बताया कि उनका बच्चा तो जा चुका है, मगर चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही से किसी जच्चा और बच्चा की जान ना जाए इसके लिए यहां पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए वहीं इलाज में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। कुलदीप ने यह भी मांग की है कि अस्पताल में रंगीन अल्ट्रासाउंड की सुविधा हो और चिकित्सकों की जवाबदेही भी तय की जाए वहीं जनसंगठनों के कामरेड ओमप्रकाश और गो रक्षा दल जिला अध्यक्ष संजय परमार ने भी लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें