भिवानी। मंडी में पहुंचे किसानों की मुश्किलें खत्म नहीं हो रही हैं। मंडी में ना शेड ना खुला प्लेटफार्म मिल रहा है, किसानों की मेहनत सड़क पर पड़ी है, जिसकी प्राइवेट खरीददार बोली लगा रहे हैं। भिवानी की नई अनाज मंडी में अब तक बाजरा की करीब सवा लाख क्विंटल की आवक हो चुकी है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के मिसमैच डाटा की वजह से अधिकांश किसानों की फसल का भौतिक सत्यापन होने के बाद ही मंडी में बाजरा की आवक बनी है। ऐसे में बाजरा की मंडी में पीक आवक हो रही है। इसी के साथ मंडी में किसानों के लिए बाजरा उतारने के लिए जगह भी नसीब नहीं हो रही है। सड़क पर ही किसानों के बाजरा की बड़ी ढेरियां लगी हैं। इन ढेरियों में दिक्कत यह भी है कि यहां साफ सफाई नहीं है। हालांकि जो किसान फसल बेच चुके हैं। उनका जे फार्म भी ई खरीद पोर्टल पर नहीं दर्शाया जा रहा है। जिसकी वजह से भी किसान भुगतान के अटकने से परेशान हैं। ----------------------------------------------------------------------------------------------