फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: लोहारू रेलवे स्टेशन अंधेरे में डूबा, जनरेटर न होने से यात्री व कर्मचारी परेशान

शाहिल शर्मा Updated Mon, 19 Jan 2026 01:38 PM IST

लोहारू रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर मुख्य द्वार एवं प्लेटफॉर्म पर रात्रि के समय अंधेरा छा जाना यात्रियों और आमजन के लिए परेशानी और भय का कारण बनता जा रहा है। लोकल सप्लाई बंद होते ही स्टेशन पर जेनरेटर की कोई व्यवस्था न होने के कारण पूरे परिसर में अंधकार फैल जाता है। वहीं दूसरी ओर, लोहारू शहर में बिजली विभाग द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते इन दिनों दिन में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। इस संबंध में रेलवे स्टेशन के संबंधित अधिकारी ने बताया कि बिजली न होने की स्थिति में न तो कंप्यूटर सिस्टम काम करता है और न ही पानी की सप्लाई मिल पाती है, जिससे यात्रियों, आमजन के साथ-साथ रेलवे कर्मचारियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 से ही रेलवे स्टेशन पर जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण बिजली कटौती के दौरान स्टेशन का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। स्टेशन परिसर में अंधेरा रहने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोहारू स्टेशन अधीक्षक (एसएस) महाबीर मीणा ने बताया कि इस समस्या को लेकर बिजली से संबंधित शिकायत बीकानेर मंडल को भेजी जा चुकी है। वहीं, इस विषय में एसएससी पवन कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका कॉल रिसीव नहीं हो पाया। बता दें कि स्टेशन के बाहर और प्लेटफॉर्म पर अंधेरा होने के कारण यात्रियों एवं आमजन में भय का माहौल बना रहता है। साथ ही स्टेशन के बाहर स्थित पार्किंग में खड़े वाहनों को लेकर भी चोरी या किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे लोगों को लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से शीघ्र जेनरेटर की व्यवस्था कराने एवं स्टेशन परिसर में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि सुरक्षा और सुविधाओं में सुधार हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें