फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी के लोहारू में सीवरेज की गंदगी सड़क पर छोड़ने से लोग परेशान

शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 06:06 PM IST

लोहारू में सूरजगढ़ रोड स्थित आरडीएम कॉलोनी में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा सीवरेज की सफाई के दौरान निकाली गई गंद को सड़क पर छोड़ दिया गया, जिसे बाद में उठाया नहीं गया। गंदगी सड़क के बीचों-बीच पड़ी रहने के कारण कॉलोनीवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान कालोनी वासियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कॉलोनी निवासी पवन डालमिया, हर्ष महेन्द्रगढ़िया, धीरज वर्मा, महेश, राजेंद्र, राहुल एवं पार्षद रवि केडिया ने बताया कि सीवरेज की गाद को उठाने के लिए उन्होंने संबंधित विभाग को शिकायत भी दी, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदगी के कारण कॉलोनीवासियों का आवागमन बाधित हो रहा है और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। वहीं, कॉलोनी में एक निजी स्कूल भी स्थित है। गनीमत रही कि स्कूल की छुट्टी होने के कारण बच्चों का आवागमन नहीं था, अन्यथा बच्चों को भी गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ सकता था। सीवरेज की गंदगी से फैली दुर्गंध से लोगों में बीमारियों का भय बना हुआ है। कालोनी निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवरेज से निकाली गई गंदगी को जल्द से जल्द साफ करवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ ग्रीस ने बताया कि कॉलोनी निवासियों की शिकायत प्राप्त हुई है, जल्द ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें