भिवानी। जेसीआई भिवानी डायमंड द्वारा वैश्य महाविद्यालय भिवानी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैश्य महाविद्यालय के महासचिव पवन बुवानीवाला, प्राचार्य डा. संजय गोयल, प्रोफेसर अनिल तंवर, प्रोफेसर दानसिंह सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ और जेसीआई भिवानी डायमंड के सदस्य उपस्थित रहे। युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए वैश्य महाविद्यालय के महासचिव पवन बुवानीवाला ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभ और इसके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक अत्यंत पुनीत कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान अवश्य करते रहना चाहिए। नियमित रक्तदान करने से हमारे शरीर का जैविक संतुलन बना रहता है, नई कोशिकाओं का निर्माण होता है और शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहता है। संस्था के प्रधान सतीश वैद, सचिव अंकुर डालमिया, कोषाध्यक्ष राजेश मित्तल के साथ-साथ दिनेश गोयल, पंकज तायल, मोनू सिंगला, दीपक गोयल, ललित मित्तल, अजय अग्रवाल, प्रदीप गोयल, दीपक बंसल और मोनिका मौजूद रहे। संवाद