फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर हरियाणा कांग्रेस एससी विभाग के उपाध्यक्ष समीर खटीक ने बाल कल्याण आश्रम में बच्चों के लिए कपड़े व मिठाइयां की वितरित

भिवानी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जन्मदिन पर हरियाणा कांग्रेस एससी विभाग के उपाध्यक्ष समीर खटीक ने भिवानी स्थित बाल कल्याण आश्रम में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां बांटीं। इस दौरान उन्होंने बच्चों को कपड़े और मिठाइयां वितरित कीं और उनके साथ समय बिताया। कार्यक्रम के दौरान समीर खटीक ने कहा कि किसी भी खुशी के अवसर की सबसे खूबसूरत शुरुआत तब होती है, जब उस खुशी में किसी ऐसे व्यक्ति को भी शामिल किया जाए, जिसे हमारे प्यार और अपनत्व की जरूरत है। बाल कल्याण आश्रम के बच्चों के बीच आकर उन्हें कपड़े और मिठाइयां देना मेरे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मीयता और सेवा का अवसर है। समीर खटीक ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर जो संतोष मिलता है, वह किसी भी महंगे उपहार से कहीं बड़ा होता है। जीवन में हम अपने लिए बहुत कुछ करते हैं, लेकिन जब हमारी छोटी-सी कोशिश किसी बच्चे की आंखों में चमक और चेहरे पर मुस्कान ला देती है, तो वही पल सबसे यादगार बन जाता है। समीर खटीक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें