फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में बैंक ऑफ बड़ौदा के बाहर रखा जनरेटर धधका, मचा हड़कंप; धुएं से बैंक में अफरा-तफरी

भिवानी। हांसी गेट सर्कूलर रोड पर बैंक आफ बडोदरा के गेट के आगे फूटपाथ पर रखा जनरेटर के अंदर अचानक आग लग गई। बुधवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे अचानक जनरेटर में आग लगने से हडकंप मच गया। बैंक शाखा के गेट के आगे भी लपटों और धुआं फैलने की वजह से अंदर से कोई बाहर नहीं आ पा रहा था। बैंक शाखा के अंदर मौजूद स्टाफ और ग्राहकों में भी अफरा तफरी मच गई वहीं आनन फानन में सूचना के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसने काफी देर तक जनरेटर में लगी आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। वहीं जनरेटर के समीप ही बिजली का ट्रांसफार्मर भी था, जिसमें आग से समय रहते काबू पाने से बचाव हो गया। वहीं फुटपाथ पर खड़े वाहनों को भी हादसा स्थल से लोगों ने हटाया। संवाद

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें