पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल को उनकी जयंती पर याद किया गया। जेजेपी के जिला प्रधान ने कहा कि सबसे बड़ी राजनीतिक यूनिवर्सिटी रहे देवीलाल ने किसान, मजदूर व छोटे व्यापारियों के हित में काम किया। अब दुष्यंत चौटाला उनके नक़्शेक़दम पर चल रहे हैं। जननायक कहे जाने वाले पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल को उनकी जयंती पर याद करते हुए JJP कार्यकर्ताओं ने उनकी विशाल प्रतिमा को गंगा स्नान करवाकर हवन किया। ताऊ देवीलाल अमर रहे के नारे लगाए गए। इस दौरान JJP के जिला प्रधान जितेंद्र शर्मा ने कहा कि देवीलाल की जयंति को सामाजिक सरोकार दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। प्रदेश भर में जेजेपी कार्यकर्ता अनेक सामाजिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवीलाल एक बड़ी राजनीतिक यूनिवर्सिटी थे, जिनसे राजनीति सिख कर देश भर में कई नेता बड़े बड़े पदों पर पहुंचे। शर्मा ने कहा कि देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, बस पास, SC व BC वर्ग की चौपालें बनवाई। जितेंद्र शर्मा ने कहा कि अब दुष्यंत चौटाला अपने परदादा देवीलाल के नक़्शेक़दम पर चल रहे हैं। थोड़े समय सत्ता में रहते दुष्यंत ने महिलाओं व युवाओं के उत्थान की नीतियाँ बनाई। BC वर्ग की महिलाओं को 50 फिसदी आरक्षण दिलाया। अब 2 अक्टूबर से जेजेपी सुप्रीमो डॉ अजय चौटाला प्रदेश भर का भ्रमण करेंगे