भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2025 (एचटेट) में त्रुटियों को लेकर बुधवार को प्रदेशभर के एचटेट अभ्यार्थियों ने शिक्षा बोर्ड मुख्यालय पर धरना दिया। एचटेट अभ्यार्थियों ने लिखित में जवाब नहीं मिलने तक बोर्ड का घेराव कर धरना देने की चेतावनी दी। वहीं मौके पर पहुंचे बोर्ड सचिव ने एचटेट अभ्यार्थियों को तीन सप्ताह में समाधान का भरोसा दिलाया। चार और पांच जुलाई को प्रदेश भर में एचटेट-2025 की परीक्षा हुई थी। जिसमें तीन लाख के करीब अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। लेकिन परीक्षा परिणाम से पहले ही प्रश्नों और उत्तर कुंजी को लेकर अभ्यार्थियों की करीब सात हजार आपत्तियां बोर्ड के पास दर्ज कराई गई। जिनके समाधान को लेकर अभ्यार्थी बोर्ड मुख्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। एचटेट की त्रुटियां दूर कर विद्यार्थियों को लाभ देने की मांग को लेकर बुधवार को बोर्ड मुख्यालय पर धरना दिया। जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यार्थी जुटे। शिक्षा बोर्ड सचिव दीपक बाबूलाल करवा ने अभ्यार्थियों के बीच पहुंचकर बातचीत की। उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा भी दिया। लेकिन अभ्यार्थियों ने बार बार के आश्वासनों से तंग आने पर लिखित में समाधान का भरोसा मांगा। इसक मांग को लेकर अभ्यार्थी शिक्षा बोर्ड के मुख्य गेट पर घेराव करके बैठ गए और महात्मा गांधी का पाठ पढ़ने लगे। इसका कहना था कि लिखित में समाधान का भरोसा मिलने तक आंदोलन जारी रखेंगे। शिक्षा बोर्ड का घेराव कर रहे अभ्यार्थियों ने कहा कि बार हर ऑब्जेक्शन के 100-100 रुपये देने पर भी सुधार नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा बोर्ड हर बार गलत ‘अंसर की’ जारी करता है। यहां तक की ओएमआर शीट भी 100 रुपये फीस भरने पर डाउनलोड नहीं होती। अभ्यार्थियों ने आरोप लगाया कि इस बार एचटेट में 20 से 30 सवाल गलत छपे थे। जिनका एनसीआरटी की किताबों का सबूत देने पर भी उतर सही नहीं माने जा रहे। इन बच्चों ने कहा कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन बार बार तारीख पर तारीख दे रहा है। पर इस बार लिखित में आश्वासन ना मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। ---------------------------------------------------- वर्सन::::: तीन सप्ताह में सभी अभ्यार्थियों की समस्या का समाधान करेंगे। इसको लेकर हर सब्जेक्ट के एक्सपर्ट की कमेटी बनेगी। इन गलतियों से सीख लेंगे ताकि भविष्य में ऐसी गलतियां ना हों। - दीपक बाबूलाल करवा सचिव हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी। ------------------------------------------------------